रेत परिवहन कर रहे तीन वाहनों में माओवादियों ने की आगजनी, मजदूर एवं वाहन चालक सुरक्षित

बीजापुर :- जिले के नैमेड थाना क्षेत्र के पेद्दाकोड़ेपाल से होकर गुजरने वाली मिनगाचल नदी से रेत परिवहन कर रहे तीन वाहनों को माओवादियों ने आग के हवाले कर दिया है । इस घटना में सभी वाहन जल कर खाख हो गई हैं ।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पेद्दाकोड़ेपाल के पास मिनगाचल नदी से रेत परिवहन कर रहे दो टिप्पर और एक ट्रैक्टर को अज्ञात माओवादियों ने आग के हवाले कर दिया है । वहीं मजदूर और वाहन चालकों को बिना अनुमति के रेत परिवहन नही करने की चेतावनी देकर सुरक्षित छोड़ दिया है । घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंच कर अपराध पंजीबद्ध करते हुए विवेचना में जुट गई है । घटना के बाद वाहन मालिकों में एक बार फिर दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *