बड़ी खबर :- पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़, एक माओवादी के मारे जाने की खबर
बीजापुर :- जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के कोरचोली और तोड़का के बीच जंगलों में मंगलवार 21 मार्च की सुबह 6.30 बजे के आस पास पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई है । इस मुठभेड़ में एक माओवादी के मारे जाने की खबर आ रही है ।
मिली जानकारी के अनुसार माओवादी कम्पनी 02 के कमांडर वेल्ला और गंगालूर एरिया कमेटी एसीएम दिनेश एवं अन्य की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी और एसटीएफ के जवान माओवादी विरोधी अभियान पर निकले हुए थे इसी दौरान सुबह 6.30 बजे के आसपास कोरचोली और तोड़का के जंगलों में पुलिस पार्टी की माओवादियों के साथ मुठभेड़ हो गई । इस मुठभेड़ में एक माओवादी के मारे जाने की खबर आ रही है । हालांकि इस मुठभेड़ में माओवादी के मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि नही हुई है । जवानों द्वारा मुठभेड़ स्थल की सर्चिंग किया जा रहा है, जिसके बाद ही विस्तृत खबर मिल पाएगी ।
