विहंगम योग स्वर्वेद संत समाज जिला बीजापुर द्वारा निकली गई विशाल शोभायात्रा

.
भोपालपटनम :- प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी चैत्र प्रतिपदा हिंदू नव वर्ष एवं चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर के उपलक्ष में इस वर्ष भोपालपटनम नगर में विशाल स्वर्वेद यात्रा एवं कलश यात्रा निकाली गई ।विहंगम योग संत समाज जिला बीजापुर के तत्वाधान में भोपालपटनम के हृदय स्थल श्री कृष्णा पामभोई क्लब प्रांगण से हाई स्कूल चौक से मुख्य मार्ग होते हुए योग शिक्षा ज्ञान एवं सद्गुरु का ज्ञान गायन करते हुए संत समाज के द्वारा स्थानीय शिव मंदिर तक विशाल भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

संत समाज का मुख्य उद्देश्य ब्रह्मविद्या विहंगम योग लुप्त प्राण ज्ञान को जन-जन तक पहुंचाना है। इस ज्ञान को विसरला विभूषित अमर हिमालया योगी ने 17 वर्षों की कठोर तपस्या हिमालय की कंधाए में कर आत्मा से परमात्मा को जोड़ने का योग और ज्ञान को स्वर्वेद रूपी ग्रंथ में लिपिबद्ध किया है। इसका उद्देश्य इस ज्ञान को सभी लोगों तक पहुंचाना । स्वर्वेद का अर्थ स्वा +वेद अर्थात स्वयं का ज्ञान या कहे आत्मा का ज्ञान इसको नित्य पठन से ब्रह्मविद्या विहंगम योग की क्रियात्मक लोग पद्धति जिसमें मन को रोककर कैसे साधना की जाए, जिससे मन के अंदर शांति का अनुभव कर आत्मिक ज्ञान को को जागृत की जाती है।

इस विशाल रैली के पश्चात क्लब प्रांगण के पंडाल में संत समाज का सभा आयोजित किया गया। जिसमें संत समाज के वक्ताओं के द्वारा योग शिक्षा आत्मा से परमात्मा का संबंध, मानव सेवा, मानव जीवन में योग का योगाभ्यास का महत्व सद्गुरु ज्ञान प्रकाश में विश्व मानवता आध्यात्मिक चेतना को जगाने के लिए कृत संकल्पित हैं ।संत समाज के द्वारा सद्गुरु का भजन कीर्तन किया गया। इस दरमियान मुख्य अतिथियों को संत समाज के द्वारा स्वर्वेद ग्रंथ भेंट किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बसंत राव ताटी, के आर चापडी उपाध्यक्ष विहंगम योग संत समाज छत्तीसगढ़ प्रांत, महेश चापड़ी महामंत्री, लच्छू लेकाम जिला संयोजक, मांडोरम सह सयोजक, पोरियाराम मंत्री, शेखर पटेल सह मंत्री, कन्हैया कुंजाम सह मंत्री, विनोद पोडियामी अक्षयपात्र, रामदेव विश्वकर्मा सह अक्षयपात्र, अशोक पर्तागिरी पत्रिका प्रभारी, के के चापड़ी उपदेस, मंगलू कुरसम उपदेस एवं समस्त महिला उपदेश जिला बीजापुर तथा समस्त केंद्र प्रभारी गण एवं गुरु भाई बहन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *