कांग्रेस की जन विरोधी नीतियों से त्रस्त होकर दर्जन भर कांग्रेसियों ने पूर्व सांसद विक्रम उसेंडी के समक्ष थामा भाजपा का हांथ

छोटे कापसी(राजदीप शर्मा) – पीवी 55 में 15 से 20 साल से कांग्रेस का दामन थाम के चलने वाले कांग्रेस के जनविरोधी रीति नीति को देखते हुए वर्तमान प्रदेश सरकार एवं विधायक की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए पीएम आवास,बबेरोजगार को बेरोजगारी भत्ता ना देने वाले, व्यापक रूप से भ्रष्टाचार व लूटने वाली सरकार इस लबरा भूपेश सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेते हुए 28 मार्च को ग्राम पीवी 55 के कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने विप्लव कर्मकार के नेतृत्व एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी की मौजूदगी में पीवी 55 के दर्जनों कांग्रेसियों राम शील, गौरंग मंडल, तापस बक्शी ,रमेश पाल, रविंद्र पाल, गोपाल दत्त संजय मालो,अजय मालो शौकत बनर्जी,तपन सरकार,वरुण बक्शी,कालीप दास,अजीत मंडल,संजीत पाल,विकास दास,विक्की दास,निमाई वलादर बनर्जी ने भाजपा की सदस्यता ली.इस मौके पर विक्रम उसेंडी ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों का स्वागत किया और दिव्य-भव्य के साथ श्रेष्ठ पखांजुर मंडल को मजबूत बनाने में सहयोग करने का आग्रह किया.

पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने कहा आप सबके पार्टी में शामिल होने से भाजपा संगठन अधिक मजबूत होगा और सरकार के कामों को जनता तक पहुंचाने में मदद मिलेगी.विक्रम उसेंडी ने भाजपा में शामिल हुए कांग्रेसियों को विधानसभा को किस प्रकार मजबूती से आगे बढ़ाया जाए उसकी विस्तार पूर्वक नियमों की जानकारी दी. उन्होंने कहा हम सबका प्रयास होना चाहिए की देश के साथ प्रदेश में भी भाजपा की सरकार आये ताकि प्रदेश के साथ अंतागढ़ विधानसभा को विकसित,समृद्ध और सुरक्षित बनाया जा सके। .
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष असीम राय,नपं सांसद प्रतिनिधि गणेश साहा,निमाई ,श्याम कुमार तिवारी,स्वपन तरफदार माटोली वरिष्ठ कार्यकर्ता असीम राय,शशि कुमार प्रजापति एवं भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या मे पखांजूर शक्ति केंद्र पीवी 55 के कार्यकर्ता,ग्रामीणजन आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *