आईईडी निष्क्रिय करने के दौरान हुआ विस्फोट, जवान के हांथ पांव में आई चोट, बेहतर उपचार के लिए मेकाज जगदलपुर किया गया रिफर

बीजापुर :- जिले के नेलसनार क्षेत्र के अंतर्गत पाण्डेमुर्गा में एनएच 63 से 30 मीटर अंदर माओवादियों द्वारा सुरक्षा बलों के जवानों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से आइईडी लगाया था, जिसे निष्क्रिय करने के दौरान अचानक विस्फोट हो गया । इस घटना में बीडीएस के जवान के हांथ पांव में चोट आई है ।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार 30 मार्च को सुबह 9.30 बजे सीएएफ केम्प हेमला पारा के जवान सड़क सुरक्षा के लिए पाण्डेमुर्गा की ओर निकले हुए थे । इसी दौरान जवानों की नजर विद्युत तार पर पड़ी, जवानों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए सीआरपीएफ 16त बटालियन की बीडीएस टीम से जांच कराई गई , जांच के दौरान घटना स्थल पर आइईडी पाया गया । जिसे निष्क्रिय करने के दौरान अचानक विस्फोट हो गया , इस घटना में एक जवान घायल हो गया । जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए जगदलपुर रिफर कर दिया गया है । जवान की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *