कलेक्टर एवं जिला प्रशासन बरात लेकर गाजे-बाजे के साथ पहुंचे विधायक बंगला
मुख्यमंत्री कन्या विवाह का आयोजन धूम-धाम से किया गया
आदिवासी, हिन्दु और ईसाई रीति-रिवाज से 236 जोड़े वर-वधु का हुआ विवाह
बीजापुर :-मुख्यमंत्री कन्या विवाह का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग बीजापुर द्वारा बड़े धूम-धाम से बीजापुर स्थित सांस्कृतिक भवन में आयोजित हुआ। जिसमें जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन के अधिकारी एवं आम नागरिकों में हर्ष का वातावरण देखने को मिला। कन्या पक्ष के अभिभावक बने विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम शाह मंडावी तो वहीं वर पक्ष से कलेक्टर एवं जिला प्रशासन के अधिकारी बारात लेकर गाजे-बाजे के साथ विधायक बंगला पहुुंचे जहां विधायक ने बरातियों का आत्मीय स्वागत उत्साह एवं पंरपरानुसार किया।

सभी वर-वधु का सामूहिक विवाह सांस्कृतिक भवन में संपन्न हुआ। जिसमें 142 जोडे़े आदिवासी, 70 जोड़े हिन्दू एवं 24 जोड़े ईसाई वर-वधू के अपने-अपने सामाजिक रीति रिवाज और विवाह संस्कार के माध्यम एक दूसरे के जीवन साथी बने।

इस अवसर पर विधायक विक्रम मंडावी, कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा सहित उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने नवदंपत्ति को सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुुडियम, उपाध्यक्ष कमलेश कारम, जिला पंचायत एवं कृषक कल्याण परिषद के सदस्य बंसत राव ताटी, जिला पंचायत एवं बस्तर विकास प्राधिकरण सदस्य नीना रावतिया उददे, जिला पंचायत सदस्य सोमारु राम कश्यप, संत कुमारी मंडावी, पार्वती कश्यप, नगरपालिका अध्यक्ष बेनहूर रावतिया , जनपद अध्यक्ष बोधी ताती, नगरपालिका उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लूर, डीएफओ अशोक पटेल, सीईओ जिला पंचायत रवि कुमार साहू, एसडीएम बीजापुर पवन कुमार नेगी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास लुपेन्द्र महिनाग सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।
