केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा की तानाशाही रवैये से लोकतंत्र की हत्या हो रही है – विक्रम मंडावी

बीजापुर :- केंद्र की मोदी सरकार की तानाशाही रवैये एवं केंद्र सरकार द्वारा लोकतंत्र की हत्या कर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने की षड्यंत्र के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार 31 मार्च शुक्रवार को ज़िला कांग्रेस कमेटी बीजापुर ने ज़िला मुख्यालय बीजापुर में “लोकतंत्र बचाओ मशाल-शांति मार्च/रैली” का आयोजन किया गया है। रैली की शुरुआत ज़िला मुख्यालय के नया बस स्टैंड से शुरू होकर पामभोई पेट्रोल पंप होते हुए जयस्तंभ चौक पर समापन हुआ।

लोकतंत्र बचाओ शांति मार्च की शुरुआत करते हुए बीजापुर के विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम मंडावी और ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर ने कहा कि “आज देश में केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा की तानाशाही रवैये ने लोकतंत्र की हत्या करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की सदस्यता षड़यंत्र पूर्वक रद्द की है जो कि दुर्भाग्य जनक है। मोदी सरकार और भाजपा को लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ नहीं है।”

लोकतंत्र बचाओ मशाल-शांति मार्च में जिला कांग्रेस व ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एन एस यू आई, सेवादल, कांग्रेस के समस्त संगठन प्रकोष्ठ विभाग के जिला ब्लॉक अध्यक्ष व जिला ब्लॉक पदाधिकारियों, नगर पालिका, नगर पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष, पार्षद एल्डरमैन, त्रिस्तरीय पंचायती राज के जिला, जनपद, ग्राम पंचायत के कांग्रेस समर्थित निर्वाचित सदस्यों सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *