विधायक मण्डावी ने किया नवीन ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण, ग्रामीणों ने किया ऐतिहासिक स्वागत

भोपालपटनम :- शनिवार 1 अप्रैल 2023 को ग्राम पंचायत पेगाड़ापल्ली में नवीन पंचायत भवन का लोकार्पण विक्रम शाह मंडावी उपाध्यक्ष बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण एवं विधायक बीजापुर ने किया ।इस दौरान ग्राम वासियों ने विधायक का गाजे बाजे और फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया, तत्पश्चात विधायक जी के करकमलों से पीता काटकर नवीन पंचायत भवन का लोकार्पण किया गया।
इस अवसर पर शंकर कुडियाम अध्यक्ष जिला पंचायत बीजापुर, सरिता चापा सदस्य PCC छत्तीसगढ़ प्रदेश एवं जिला पंचायत सदस्य बीजापुर, मिच्चा मुत्तैया उपाध्यक्ष जनपद पंचायत भोपालपटनम, सुरेन्द्र चापा विधायक प्रतिनिधि भोपालपटनम तलाण्ड़ी इस्तारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मद्देड़ सहित कांग्रेसी पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।
