कांग्रेस ने निकाली लोकतंत्र बचाओ मशाल – शांति मार्च

भोपालपटनम:- शनिवार 1 अप्रैल 2023 को ब्लॉक मुख्यालय भोपालपटनम में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार केंद्र की भाजपा मोदी सरकार के खिलाफ लोकतंत्र को बचाने के लिए मशाल रैली निकाली गई, इस दौरान केंद्र की भाजपा सरकार की दमन नीतियों के विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारे बाजी की गई ।

इस मशाल रैली में विक्रम शाह मंडावी विधायक बीजापुर, लालू राठौर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर, शंकर कुडियाम अध्यक्ष जिला पंचायत बीजापुर, बसंत राव ताटी सदस्य कृषक कल्याण परिषद छत्तीसगढ़ शासन, नीना रावतिया उद्दे सदस्य बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण व सदस्य जिला पंचायत बीजापुर, सरिता चापा सदस्य PCC छत्तीसगढ़ प्रदेश एवं जिला पंचायत सदस्य बीजापुर, कामेश्वर गौतम अध्यक्ष कृषि उपज मंडी जिला बीजापुर, रमेश पामभोई अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भोपालपटनम, एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गण एवं कांग्रेसी कार्यकर्ता गण भारी संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *