आकर्षक इनमो के साथ रात्रि कालीन क्रिकेट मैच का आयोजन, 13 अप्रैल को कापसी खेल मैदान में मैच होगा आगाज
छोटे कापसी(राजदीप शर्मा)- आदर्श क्रिकेट क्लब कापसी ग्रुप द्वारा जिला स्तरीय रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। आदर्श क्रिकेट क्लब कापसी के द्वारा आयोजित रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 13 अप्रैल से कापसी खेल मैदान में किया जा रहा है। विजेता टीम को प्रथम इनाम 40 हजार रुपए व द्वितीय इनाम 30 हजार रुपए दिया जाएगा। मेन ऑफ़ द सीरीज हीरो रेंजर साइकिल दिया जाएगा। खेल में टीमों की इंट्री फिस 25 सौ रुपये है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली टीमों को 10 अप्रैल तक कमेटी के सदस्यों के पास एंट्रिफिस जमा करवानी है। हर मैच में मेन ऑफ़ द मैच विजेता को पुरुस्कार दिया,मैच के दौरान कैच पकड़ने वाले दर्शक को भी कमेटी की ओर से इनाम दिया जाएगा।
कमेटी के सदस्यों ने बताया कि
शनिवार को बैठक कर खेल आयोजन कमेटी बनाई गई,सर्वसम्मति से अध्यक्ष जयंत दास,उपाध्यक्ष संजीव साहा,सलाहकार धिरजलाल पोटाई,अजय दास,रतन चक्रवाती,संरक्षक मनमथ मंडल,मोहन मालिक,सुकदेव सलाम,गजाधर जैन,पार्थ देवनाथ,मलय दास,दीपक सरकार,आनंद देवनाथ,पिंकू दत्ता,कोषाध्यक्ष रोहणी पाठक,सचिव रंजीत राय,पवित्र भद्रो,सहसचिव आकाश सरकार मिडियाप्रभारी दिपेश साहा,विधान मल्लिक,सदस्य पप्पू दास,राहुल रजक,सुजीत विस्वास,सूरज बछड़ा,शुभंकर बक्सी,मुकेश हिरा,अर्पण कुंडू आदि को सदस्यों बनाया गया। अध्यक्ष जयंत दास ने बताया कि इस वर्ष पहली बार कापसी में जिला स्तरीय खेल का आयोजन किया जा रहे है। जिसमे कमेंटी के द्वारा नियम शर्त बनाई गई है,मुख्य रूप से कमेटी किसी कारणवस् समय मे बदलाव कर सकती है। कमेटी का निर्णय सर्वमान्य होगा। सभी टीमों को ड्रेस कोड अनिवार्य है। इंट्री फीस के लिए कापसी कमेटी से इस नंबर 7646884606,9424121764पर संपर्क कर सकते है।
