बड़े उत्साह और हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया राम नवमी, छत्तीसगढ़ शिवसेना के महामंत्री चन्द्र मौली हैदराबाद के समारोह में रहे अतिथि

भानुप्रतापपुर :- पूरे देश भर में चैत्र नवरात्रि का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाने के बाद नवमी दिवस को पूरे देश भर में हिंदुओं द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी का जन्म उत्सव बड़े धूमधाम से रामनवमी के रूप में मनाया जाता है ।इस अवसर पर देश भर में हिंदुओं द्वारा भगवान श्री रामचंद्र जी की विशाल शोभायात्रा निकालकर, रैली निकालकर, अखाड़ा प्रदर्शन करते हुए ,शौर्य प्रदर्शन किया जाता है। धर्म सभा किया जाता है। रामनवमी के अवसर पर हैदराबाद (तेलंगाना राज्य)में हिंदुओं द्वारा बड़े धूमधाम से शौर्य प्रदर्शन करते हुए विशाल रामनवमी उत्सव मनाया जाता है ।जिसमें देशभर से प्रमुख हिंदू कार्यकर्ता भाग लेते हैं। 30 मार्च 2023 को( हैदराबाद) भाग्यनगर में आयोजित विशाल रामनवमी उत्सव में शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्रा अपने कार्यकर्ताओं के साथ अतिथि के रुप में उपस्थित हुए एवं शोभायात्रा में भाग लिया एवं पूरे (हैदराबाद) भाग्यनगर, तेलंगाना वासियों एवं देशवासियों को रामनवमी एवं चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं, बधाई दिया।

इस अवसर पर शिव सेना प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्रा ने कहा कि आज देश भर में हिंदू विरोधी, देश विरोधी ताकते सिर उठा रही हैं। और बात बात में हिंदुओं को प्रताड़ित करने का ,अपमानित करने का प्रयास कर रही हैं। जिससे आज धीरे-धीरे हिंदुस्तान में हिंदू दोयम दर्जे का नागरिक हो चला है। जिससे हिंदुओं को सावधान रहते हुए समस्त हिंदू समाज को जाति ,पार्टी में नहीं बटते हुए संगठित होकर हिंदू विरोधी, देश विरोधी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देने की आवश्यकता है। आज देश में देश का नागरिक गणतंत्र दिवस ,स्वतंत्रता दिवस, हिंदुओं के तीज त्यौहार नहीं मना पा रहा है। देश के अंदर उपद्रव फैलाने वाली ताकते गणतंत्र दिवस स्वतंत्रता दिवस हिंदुओं के त्योहारों के अवसर पर देश में उपद्रव फैलाने की फिराक में रहती है। और देश को कमजोर करने का प्रयास करते रहती हैं ।जिससे हमें सावधान रहना होगा ।अन्यथा हिंदुस्तान के अंदर हिंदुओं को अपने तीज त्यौहार, अपने राष्ट्रीय आयोजन मनाने हेतु हिंदू विरोधी ,देश विरोधी ताकतों के रहमो करम पर निर्भर होना पड़ जाएगा। इसलिए समस्त के देश प्रेमी, राष्ट्रभक्त, हिंदू भक्तों को भगवान श्री रामचंद्र जी की तरह शास्त्र और शस्त्र दोनों की शिक्षा लेना चाहिए और देश, धर्म के लिए शास्त्र और धर्म विरोधी एवं देश विरोधी ताकतों के लिए शस्त्र उठाना चाहिए ।यही भगवान श्री रामचंद्र जी की सीख है जिसे हमें अपने जीवन में उतारना है। धर्मेंद्र यादव शिवसेना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *