केंद्र की मोदी सरकार देश मे लोकतंत्र की हत्या करने का काम कर रही है, साथ ही विपक्षी पार्टियों को दबाने का प्रयास कर रही है – सोमारू राम

भोपालपटनम :- आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश अनुसार उसूर ब्लॉक मुख्यालय आवापलली मे ब्लॉक प्रभारी व जिला पंचायत सदस्य कुटरू सोमारू राम कश्यप ने प्रेस वार्ता मे कहा कि केंद्र की मोदी सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है विपक्षी पार्टियों को दबाने का काम कर रही है खासकर चार बार के सांसद देश के युवा नेता राहुल गांधी को संसद मे बोलने नहीं दिया जा रहा है संसद मे अडानी के खिलाफ बोलने और उनके घोटाले का पर्दाफाश करने पर उनकी संसद सदस्यता समाप्त की गई आखिर मोदी और अडानी का कय़ा रिश्ता है कय़ो केंद्र सरकार अडानी को बचाने में लगी है सवाल पूछना कया गुनाह है ।
आगे सोमारू. राम ने कहा कि मोदी सरकार आम.जनता की आवाज दबाने हर तरह के हथकंडे अपना रही है राहुल गांधी ने देश को एक सूत्र मे बांधने शांति भाई चारा सोहार्द कामय करने लगभग चार हजार किलोमीटर की पदयात्रा की इन सब से घबराकर कर मोदी सरकार राहुल गांधी को डराने धमकाने की कोशिश हो रही है
सोमारू राम कश्यप ने यह भी कहा की इन सब के बाद भी कांग्रेस डरने वाली नहीं है हम पूरी ताकत से मोदी सरकार के इस तानाशाही रवैये का डटकर सामना करेंगे और मजबूती से लडेंगे
पत्र वार्ता के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष एंवम प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव कमलेश कारम प्रदेश युवक. कांग्रेस सचिव. अवलम मनोज जनपद पंचायत अध्यक्ष अनिता तेलम. सरपंच मीनाक्षी नोलली मंडी सदस्य रत्ना सोढी राजेश वासम विरेन्द्र वासम रामलू सोढी सरवर अंसारी परीझित के .जी . विनोद तालूकदार गोपाल बुरका अनिता मडकम सहित भारी संख्या मे कांग्रेस कार्य कर्ता मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *