माओवादियों ने की ग्रामीण युवक की हत्या, गांव के पास फेंका शव

बीजापुर :- जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र के तुर्रेपारा निवासी अवलम हड़मा की बीती रात माओवादियों ने तेज धार धार हथियार से निर्ममता पूर्वक हत्या कर शव को थाने से महज एक किलोमीटर दूर खेत पर फेंक दिया है ।

मिली जानकारी के अनुसार तुर्रेपारा निवासी अवलम हड़मा सोमवार 01 मई की शाम को कुछ ग्रामीणों के साथ लकड़ी लेने के लिए जंगल गया हुआ था । इसी दौरान माओवादियों ने जंगल से ही युवक का अपहरण कर लिया था । अवहृत युवक अवलम हड़मा की बीती रात ही माओवादियों ने तेज धार धार हथियार से हत्या के शव को मिरतुर थाने से एक किलोमीटर दूर खेत मे फेंक दिया था । पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए अज्ञात माओवादियों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में जुट गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *