पंचायत सचिवों के हड़ताल का फायदा उठा रहे सरपंच पति, मुक्तिधाम के निर्माण में बरत रहे भारी अनियमितता

छोटे कापसी (राजदीप शर्मा) – पंचायतों में चलने वाले अधिकांश काम सचिव की हड़ताल के चलते बंद हैं। वही विकासखंड कोयलीबेड़ा के अंतर्गत ग्राम पंचायत जयपुर में मुक्तिधाम का निर्माण का कार्य जो दो साल पहले से चल रहा था वह भी लगभग साल भर से बंद पड़ा है। ग्रामीणों को देहसस्कार के लिए मुक्तिधाम नही होने से बारिश की वजह से परेशानी हो रही है। ग्रामीणों नीलकमल बढ़ाई,राहुल मिस्त्री,आकाश सिकदार,प्रभाष बाग, सुजीत मंडल,रंजित सिंग,कृष्णकांत,दसरथ हालदार आदि ने बताया कि सरपंच पति एवं पंचायत प्रतिनिधियो के उदासीनता रवैये के चलते ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं मिलने में परेशानी हो रही है।

वही देख जा रहा है कि मुक्तिधाम का निर्माण नियमों को दरकिनार कर प्रतिबंधित लोकल लाल ईटा से बिना सूचना पटल लगाए सरपंच पति के द्वारा मनमानी तरीके से किया जा रहा है। सूचना बोर्ड नही होने की वजह से ग्रमीणों को लागत राशि,योजना का पता नही चल रहा। वार्ड पंच गौरांग सिकदर ने बताया कि विधायक निधि से मुक्तिधाम कार्य की मंजूरी मिली थी। निर्माण पूर्ण कराने कई बार सरपंच एवं हड़ताल जाने से पहले सचिव,विधायक से भी निवेदन किया परंतु उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। विधायक ने पंचायत प्रतिनिधि को कहा कि राशि की स्वीकृति मिल गई है काम को जल्दी पूरा करो। सरपंच पति विधायक की बात भी नही मना रहा। अब बेमौसम बारिश की वजह से स्थिति ऐसी निर्मित हो रही है। कि मृतक का अंतिम संस्कार करने में काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों की मांग है कि मुक्तिधाम का निर्माण जल्द से जल्द शुरू कर पूरा किया जाये।
ग्राम पंचायत जयपुर सरपंच पति निताई बढ़ाई ने बताया कि मेरी देखरेख में मुक्तिधाम का निर्माण करवाया जा रहा है। काम बंद होने की वजह मिस्त्री नही आना बताया,आज भी राजमिस्त्री से बात हुई है,जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। अब तक 1 लाख 90 हजार रुपये का आहरण किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *