ग्रामीण महिलाओं की सबसे अच्छी दोस्त हैं मितानिन, मितानिनों के भरोसे ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा – अनूप नाग
छोटे कापसी (राजदीप शर्मा)- स्वास्थ्य पंचायत,जन संवाद सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन पखांजूर में किया गया। कार्यक्रम का आयोजक स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण मितानिन के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अनूप नाग रहे।

विधायक अनूप नाग कार्यक्रम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण महिलाओं की बहुत अच्छी दोस्त मितानिन है। मितानिनो ने गांव की बहुत सी समस्याएं सामने लाई है। मितानिनो की स्वास्थ्य के साथ-साथ बहुत ही जिम्मेदारी है। मितानिन के भरोसे ही ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं टिकी हुई है। उन्होंने कहा कि ब्लॉक के जर्जर स्वास्थ्य केंद्र को ठीक करा रहे हैं। दवाई तथा उपकरण की व्यवस्था हो रही है। कई स्वास्थ्य केंद्र जल्द ही बनकर तैयार हो जायेंगे ।
आगे कहा आप सभी मितानिन बहने बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं आप लोगों की जितनी सराहना की जाये कम है निरंतर ऐसे ही कार्य करते रहिये उन्होंने आगे कहा कि शासन की सभी योजनाओ को जन जन तक पहुंचाकर आम लोगों को लाभ दिलाते रहें और किसी भी समस्या रहे तो सम्बंधित अधिकारी को या मुझे तत्काल फोन करें और समस्याओं से अवगत कराएं छत्तीसगढ़ में भूपेश की सरकार बहुत अच्छा कार्य कर रही है ।
इस कार्यक्रम में कोयलीबेड़ा ब्लॉक के सभी मितानिन शामिल हुए जिसमे मितानिनो द्वारा शासन की योजनाओं को आम आदमी तक पहुंचाने के लिए नुक्कड़ का प्रदर्शन किया । मितानिनो ने अपनी कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि हमने स्वस्थ ही नहीं पंचायतों में हो रहे कार्य किया है जिसका लाभ गरीब ग्रामीणों क़ो मिल पा रहा है ।
नाग ने बताया की मितानिन कार्यक्रम से सीख लेकर देश भर में ‘आशा’ कार्यक्रम बना जिसमें आज 10 लाख महिलाएं सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता हैं। मितानिनें छत्तीसगढ़ का गौरव हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी वैश्विक स्तर पर उनके योगदान को सराहा है।
मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष बप्पा गांगुली, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज साहा,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष इंद्रजीत विस्वास,मुकुल पाल,अनिमेष चक्रवर्ती,सालिक राम नेताम,हर्षित मृधा,जग्गू राम सलाम,परशुराम नरेटी,मिलन मंडल,मोतीलाल शील,सुप्रकाश मल्लिक,भगीरथ हालदार,सूरज विस्वास,निरंजन ढाली, गौर मंडल,जगदीश साहा,अमल बैनर्जी,पवित्र घोष,उत्तम पाल, रंगलाल विस्वास,छोटू बर्मन, एसडीएम पखांजूर,खंड चिकित्सा अधिकारी समेत सैकड़ों की संख्या में मितानिन मौजूद थे।
