बीजापुर जिले से राज्य सिविल सेवा में चयनित नवनियुक्त प्रशासनिक अधिकारीयों द्वारा बच्चों का मार्गदर्शन

बीजापुर:- जिले से राज्य सिविल सेवा परीक्षा में 98 रैंक व एसटी केटेगरी में पहला रैंक हासिल करने वाले श्री अजय मोडियम एवं सुश्री कृतिका प्रधान (458) द्वारा दिनांक 22 /09 /21 को स्वामी आत्मानंद स्कूल बीजापुर में अध्यनरत कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों से अपना अनुभव साझा किया। इस दौरान सभी बच्चे दोनों को ही अपने आपस में पाकर कभी उत्साहित एवं प्रेरित हुए। सभी बच्चों ने इस विशेष वार्ता में राज्य सिविल सेवा परीक्षा के बारे में जानकारी ली एवं पढाई को लेकर होने वाली दिक्कतों और कार्यनीति के बारे में सलाह- मशवरा किया। इस बीच दोनों ही नवनियुक्त अधिकारीयों द्वारा विद्यार्थियों को उनके पढाई हेतु प्रेरित किया एवं उनका मनोबल बढ़ाया। ज्ञात हो की श्री अजय मोडियम का चयन डिप्टी कलेक्टर एवं कृतिका प्रधान का चयन अधीनस्त लेखा सेवा अधिकारी के पद पर हुआ है। इस बीच शाला के प्राचार्य श्री अमित गांधारला एवं उप प्राचार्य श्री मनोज अल्लुर मौजूद रहे।
