स्वामी आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल में कबाड़ से जुगाड टी एल एम प्रदर्शन

बीजापुर(चेतन कापेवार):- ब्लॉक स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ टी एल एम प्रदर्शन का आयोजन स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल बीजापुर में किया गया जिसमें ब्लॉक के माध्यमिक शाला एवं उच्चतर माध्यमिक शाला के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं एवं बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया ।इस प्रदर्शनी का निरीक्षण खंड शिक्षा अधिकारी जाकिर खान व खंड स्रोत समन्वयक दूबा कामेश्वर के द्वारा किया गया ।सभी विद्यालय के बच्चों ने बहुत ही अच्छे-अच्छे आकर्षक ढंग से प्रदर्शन किए जिसमें पवन चक्की द्वारा विद्युत उत्पादन, वर्षा जल संरक्षण, उत्सर्जन तंत्र, पेन स्टैंड ,आदि ।प्रदर्शनी में स्वामी आत्मा इंग्लिश मीडियम स्कूल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया ।कार्यक्रम का आयोजन बी ई ओ एवं बी आर सी के निर्देशन में किया। कार्यक्रम में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल स्कूल के प्राचार्य अमित गाधरला , ब्रह्मानन्द गोस्वामी, प्रतिभा ताती, साधना जैन, महेश दीवान, तथा अन्य सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
