कर्नाटक में काँग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर विधायक विक्रम ने कार्यकर्ताओ संग मनाया जश्न

बीजापुर :- शनिवार 13 मई को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के 224 सीटों मतगणना हो रही है,जिसमे कांग्रेस पार्टी ऐतिहासिक जीत हासिल कर रही है,कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ कर्नाटक में सरकार बना रही है,इस ऐतिहासिक जीत का पूरे देश मे कांग्रेस के कार्यकर्ताओ द्वारा जश्न मनाया जा रहा है।

आज जिला मुख्यालय बिजापुर में भी क्षेत्रीय विधायक व बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष विक्रम शाह मण्डावी के द्वारा अपने कार्यकर्ताओं संग कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया गया, जिला मुख्यालय बीजापुर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा कर्नाटक जीत की जश्न फटाके फोड़ व मिठाई बाँट कर मनाया गया।

कर्नाटक जीत के जश्न में जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम,जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष लालू राठौर,बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण व जिला पंचायत सदस्या श्रीमती नीना रावतिया उद्दे,युवा आयोग सदस्य प्रवीण डोंगरे,जनपद अध्यक्षा बोधि ताती,जनपद उपाध्यक्ष सोनू पोटाम,नगर पालिका उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लुर,महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव शेख रजिया,महिला कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष गीता कमल, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव मनोज अवलम,सह प्रवक्ता प्रवीण उद्दे,जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री जितेंद्र हेमला,पार्षद लक्ष्मण कड़ती,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कामेश मोरला,युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष एजाज खान,संजना चौहान,सरस्वती मण्डल,श्यामू गुप्ता,बलराम कोरसा,बाबू लाल राठी,सहित कार्यकर्ता रहे मौजूद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *