कर्नाटक में काँग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने मनाया जश्न

भोपालपटनम :- शनिवार 13 मई को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के 224 सीटों मतगणना हो रही है,जिसमे कांग्रेस पार्टी ऐतिहासिक जीत हासिल कर रही है,कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ कर्नाटक में सरकार बना रही है,इस ऐतिहासिक जीत का पूरे देश मे कांग्रेस के कार्यकर्ताओ द्वारा जश्न मनाया जा रहा है।

आज भोपालपटनम ब्लाक मुख्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया गया,
ब्लाक मुख्यालय में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा कर्नाटक जीत की जश्न फटाके फोड़ व मिठाई बाँट कर मनाया गया।
आज के,जीत के जश्न में जिला पंचायत सदस्य बसंत राव ताटी जिला सांसद प्रतिनिधि कामेश्वर गौतम ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रमेश पामभोई जिला महामंत्री नागवंशी पार्षद शेख़ रज्जाक पार्षद विजार खान पार्षद अरूण वसाम अनीश कलूड़ी नगर पंचायत अध्यक्ष रिंकी कोरम कार्यकर्ता रहे मौजूद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *