स्थानांतरण पर झाड़ी को भावभीनी विदाई, दीर्घावधि सेवा के लिए किया गया सम्मान
बीजापुर:- उसूर के पूर्व खंड स्रोत समन्वयक आरडी झाड़ी के स्थानांतरण पर उन्हें ब्लॉक स्तर अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा विदाई दी गई। सारकेगुड़ा बालक आश्रम में आयोजित विदाई समारोह में उसूर को उनके दीर्घावधि सेवा के लिए सम्मानित करते हुए उल्लेखनीय कार्यों का जिक्र किया गया। आरडी झाड़ी वर्ष 2014 से उसूर ब्लाक में बीआरसी के पद पर पदस्थ थे। वर्तमान में उनका स्थानांतरण बीजापुर हुआ है। लम्बे समय तक उसूर में सेवारत रहते मिलनसार स्वभाव के झाड़ी ने उच्च अधिकारियों के साथ अधीनस्थ कर्मचारियों, शिक्षको से बेहतर तालमेल स्थापित कर शिक्षा विभाग के दिशा निर्देशों का पालन करते दायित्व निर्वहन किया। इस उपलक्ष्य पर बीइओ लक्ष्मण झाड़ी, नवपदस्थ बीआरसी वेंकेटेश्वर तोकल, एबीईओ लुपटेश्वर राव,मंडल संयोजक पूनम सत्यम,सीएसी रामकृष्ण पंदेमपल्ली समेत सभी सीएसी, पोटाकेबिन अधिकछक, कार्यालयीन स्टाफ और शिक्षक गण मौजूद थे। विदाई समारोह आयोजन के लिए झाड़ी ने सभी का आभार जताया।