पत्रकार विमल चंद जैन आईरा के प्रदेश महासचिव नियुक्त
रायपुर :- दुनिया के दस देशों और भारत के 22 राज्यों में पत्रकारों के हितों एवं कल्याण के लिए काम करने वाले अग्रणी संगठन इंटर नेशनल रिपोर्टर एसोसिशन (आईरा )की छत्तीसगढ़ इकाई का गठन किया गया है। आईरा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत वर्मा एवं प्रदेश महासचिव विमलचंद जैन खुज्जी राजनांदगांव नियुक्त किए गए हैं।
आईरा के राष्ट्रीय चेयरमैन तारिक जकी बेंगलुरु ने प्रदेश इकाई की घोषणा की और नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। हेमंत वर्मा ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए दिलीप शुक्ला राजनांदगांव को प्रदेश उपाध्यक्ष, बादल टंडन बिलासपुर को प्रदेश संगठन सचिव एवं विमल अग्रवाल डोंगरगढ़ को प्रदेश कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत वर्मा एवं प्रदेश महासचिव विमलचंद जैन ने बताया कि जल्द ही छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में आईरा की जिला ईकाइयां गठित की जाएंगी। उन्होंने जानकारी दी कि पत्रकारों का दमन और उनकी आवाज को दबाने की हर कोशिश का उनका संगठन पुरजोर तरीके से विरोध करेगा और पत्रकारों के कल्याण के लिए हर संभव कदम उठाएगा। विमलचंद जैन अंचल के जाने माने प्रखर वक्ता हैं। उनके मंच संचालन की शैली और उनकी वाक पटुता अभूतपूर्व है। विमलचंद जैन विभिन्न संगठनों द्वारा अनेक बार सम्मानित किए जा चुके हैं। वे वर्तमान में छत्तीसगढ़ के अनेक प्रतिष्ठित अखबारों से जुड़े हुए हैं। विमलचंद जैन के अनुज इंदरचंद जैन भी छत्तीसगढ़ के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार हैं और दैनिक हरिभूमि, दैनिक भास्कर, नव भारत, सबेरा संकेत आदि प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में सेवाएं दे चुके हैं।
