सीपीआई ने लगाया शासन प्रशासन पर जुलूस रैली जैसे संवैधानिक अधिकारों पर रोक लगाने का आरोप
बीजापुर :- सीपीआई जिला सचिव कमलेश झाड़ी ने प्रेस वार्ता लेते हुए प्रशासन और राज्य सरकार पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि आम जनता की मांगों को लेकर अनुमति लेने का प्रयास करते हैं तो एसडीएम द्वारा आवेदन लेने से इंकार करते हुए अनुमति नही देने की बात करते हैं । इस सम्बंध में जब कलेक्टर को अवगत कराया जाता है तो आवेदन ले तो लिया जाता है किंतु अनुमति नही दिया जाता है । इसके बावजूद धरने के दिन जुलूस निकालने से रोका जाता है ।
प्रशासन का यह कृत्य लोकतंत्र का हनन है, प्रजातन्त्र में शांति पूर्वक रैली सभा, मीटिंग करने का आम जनता को अधिकार है । जिला प्रशासन की यह दोहरी नीति लोकतंत्र के लिए खतरा है ।
सत्ता पक्ष को है पूरी आजादी – कमलेश
सीपीआई जिला सचिव ने आगे कहा कि सत्ता पक्ष के लिए रैली धरना और सभा करने की पूरी आजादी है । विधायक कहीं भी कभी भी धरना रैली कर सकते है किंतु विपक्ष को रोका जाता है । विधायक के इशारे पर जिला प्रशासन तानाशाह रवैया अपना के विपक्ष की आवाज को दबाना चाहता है । सीपीआई इस कृत्य की निदा करते हुए मामले की हाई कमान को शिकायत करते हुए राज्यपाल को पत्र लिखेगी ।
