विस्फोटक के साथ माओवादी मिलिशिया कमांडर गिरफ्तार

बीजापुर :- जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत 30 जून 2023 को थाना तर्रेम, जिला बल और सीआरपीएफ 168 बटालियन की E कम्पनी का संयुक्त बल पटेलपारा की ओर एरिया डोमिनेशन के लिए निकली हुई थी ।

इसी दौरान पटेलपारा तर्रेम के पास टेकरी के पीछे एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस पार्टी को देख कर छिपते हुए भागने का प्रयास कर रहा था, जिसे जवानों ने घेराबंदी पकड़ कर पूछताछ करने लगी । पूछताछ के दौरान सन्दिग्ध व्यक्ति ने अपना नाम तामु नन्दा पिता तामु कौवा उम्र 29 वर्ष, निवासी तामुपारा बेदरे थाना जगरगुंडा जिला सुकमा का होना बताया और माओवादी दलम में मिलिशिया कमांडर के रूप में काम करना स्वीकार किया ।उसके पास रखे पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर 03 पैकेट जिलेटिन, 02 नग डेटोनेटर, कार्टेक्स वायर लगभग 1 मीटर, बड़ा डेटोनेटर लगा हुआ टी एल डी वायर, स्पिलिन्टर (लोहे के कील) 250 ग्राम बरामद किया गया । उक्त माओवादी के खिलाफ थाना तर्रेम में वैधानिक कार्यवाही के बाद न्यायालय बीजापुर में पेश किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *