यात्री ट्रेनों के आवागमन को बाधित कर निजीकरण करने के मोदी के मनसूबों के खिलाफ बीजापुर कांग्रेस ने दिया ज्ञापन

बीजापुर :- प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार, बीजापुर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में यात्री ट्रेनों के आवागमन में हो रही लेट लतीफी के विरोध में रेल मंत्री भारत सरकार के नाम बीजापुर तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया।

क्षेत्रीय विधायक व बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष विक्रम शाह मण्डावी ने मीडिया से कहा,केंद्र की मोदी सरकार देश की सबसे विश्वसनीय यात्री सेवा रेल सुविधा को समाप्त करने का साजिश रच रही है वर्षों से भारतीय रेल आम जनता का भरोसेमंद सस्ता और सुलभ परिवहन का पर्याय है.जिसे केंद्र की मोदी सरकार ने रेलवे की विश्वसनीयता को खत्म करते हुए निजी हाथों में बेचने का षड्यंत्र कर रही है साथ ही ट्रेनों के परिचालन को निरस्त कर रही है वर्तमान में सेकड़ो ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया है
छत्तीसगढ़ से निकलने वाले कोयले का परिवहन कर दूसरे प्रदेश भेजने के लिये भी छत्तीसगढ़ की रेल यात्री सुविधाओं को बाधित किया गया है,यह जानबूझ कर किया जाने वाला षड़यंत्र है,ताकि जनमानस में रेल अलोकप्रिय हो और मोदी सरकार रेलवे को निजी हाथों विशेषकर अडानी समूह को सौंप सके।रेलवे को बेचने का कोई भी प्रयास देश की जनता के साथ धोखा है,कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करती है।
कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि केंद्र की मोदी सरकार यात्री ट्रेनों को नियमित चालन की व्यवस्था सुनिश्चित करे,साथ ही यात्री सुविधाओं में विकलांग,बुजुर्ग,रिटायर्ड सैनिकों ,छात्रों,बच्चो को पूर्व में मिलने वाली रियायतें बहाल की जाये तथा केंद्र की मोदी सरकार के रेलवे के निजीकरण करने के षडयंत्रो पर तत्काल विराम लगे।

ज्ञापन देने के समय युवा आयोग सदस्य प्रवीण डोंगरे,जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम,सांसद प्रतिनिधी वेणु गोपाल राव,जनपद अध्यक्षा बोधि ताती,जनपद उपाध्यक्ष सोनू पोटाम,जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री शुखदेव नाग,जितेंद्र हेमला,नगर पालिका अध्यक्ष,उपाध्यक्ष व पार्षद,ब्लाक अध्यक्ष रमेश यालम सहित कांग्रेस कार्यकता रहे मौजूद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *