प्रेस क्लब अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सोनी का तूफानी जनसंपर्क

बीजापुर:- जिला पत्रकार संघ सह प्रेस क्लब चुनाव का मतदान जैसे जैसे करीब आता जा रहा है, वैसे वैसे प्रत्याशियों की सक्रियता भी बढ़ने लगी है । प्रेस क्लब के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष के प्रत्याशी अपनी जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दिए हैं।

इसी चुनाव के तहत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ईश्वर सोनी भी पूरी सक्रियता से जनसंपर्क अभियान चला कर मतदाताओं को अपने पक्ष में लाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है । विदित हो कि उक्त चुनाव के लिए मतदान 31 अगस्त 2026 को होना है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *