किसके सर सजेगा प्रेस क्लब अध्यक्ष का ताज, आज होगा फैसला

बीजापुर :- जिले में पत्रकारों का एक मात्र पंजीकृत संगठन प्रेस क्लब सह जिला पत्रकार संघ का चुनाव सोमवार 31 अगस्त 2026 को होना है । जिसकी पूरी तैयारी की जा चुकी है । आज 11 बजे से 3 बजे तक मतदान होना है , जिसके बाद मतगणना की प्रक्रिया होगी और अंत में रिजल्ट की घोषणा की जाएगी ।

पहली बार विधिवत तरीके से हो रहा चुनाव

बीजापुर प्रेस क्लब का गठन हुए 12 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं, इन 12 वर्षों में कई बार चुनाव हुए मगर सभी चुनावों में विधिवत प्रक्रिया नहीं अपनाई गई थी । संघ के पंजियन के बाद पहली बार विधिवत और संवैधानिक तरीके से जिला प्रशासन के मार्ग दर्शन में चुनाव कराया जा रहा है ।

प्रत्याशियों के बीच किसी प्रकार से आपसी मतभेद नहीं

इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में है, वहीं सचिव पद के लिए तीन और कोषाध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी मैदान में हैं। अक्सर किसी भी चुनाव में प्रत्याशियों के बीच आपसी खींचातानी, मनमुटाव जैसे कई मामले देखने को मिलते हैं, किंतु प्रेस क्लब के इस चुनाव के दौरान सभी प्रत्याशी एक दूसरे का सम्मान करते, आपसी भाईचारा और एक जुटता का बढ़ा संदेश देते नजर आए । सभी एक साथ मिलकर प्रचार अभियान चलाते, मतदाताओं से अपील करते हुए दिखे । चुनाव के दौरान अक्सर अपने प्रतिद्वंद्वियों से काफी कटुता देखी जाती है …मगर यहां ऐसा कुछ भी नहीं, सब कुछ सामान्य है । इससे प्रतीत होता है कि संगठन की एकजुटता और मजबूती के साथ पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए सभी प्रत्याशी दृढ़ संकल्पित हैं। जीत जिसकी भी हो सभी दिल से स्वीकार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

11 बजे से होगा मतदान प्रारंभ
सोमवार 31 अगस्त 2026 को 11 बजे से मतदान प्रारंभ हो जाएगा और दोपहर 3 बजे समाप्त । जिसके बाद मतगणना का कार्य होगा और अंत में रिजल्ट की घोषणा की जाएगी ।

जीत जिसकी भी “जश्न” हम ही मनाएंगे

चुनाव है और चुनाव में एक की ही जीत निश्चित है, किंतु जश्न हम ही मनाएंगे , इस तरह की सोच के साथ सभी प्रत्याशी अपने प्रतिद्वंद्वियों को जीत की अग्रिम शुभकामनाएं देते नजर आ रहे है । और पहली बार जीते हारे प्रत्याशियों को एक साथ जश्न मनाते हुए देखना भी एक सुखद क्षण होगा, जहां हारने का कोई दुख नहीं .. सिर्फ और सिर्फ जीतने की खुशी होगी ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *