प्रेस क्लब चुनाव को लेकर बड़ी सरगर्मियां
बीजापुर :- जिले में पत्रकारों का पंजीकृत एक मात्र संस्था जिला पत्रकार संघ सह प्रेस क्लब के चुनाव को लेकर सरगर्मियां काफी बड़ी हुई है । इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी, सचिव के लिए तीन और कोषाध्यक्ष के लिए दो प्रत्याशी मैदान में हैं। सभी प्रत्याशी मतदाताओं से मिल कर अपने – अपने पक्ष में मतदान करने की लगातार अपील कर रहे हैं।
जिला पत्रकार संघ सह प्रेस क्लब बीजापुर के चुनाव में अपनी – अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रत्याशी पूरी ताकत से मैदान में जुट कर लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी गणेश मिश्रा, ईश्वर सोनी, कमलेश पैकरा और के संतोष कुमार मैदान में हैं। वहीं सचिव पद के लिए इरशाद खान, आशीष पदमवार और बसंत मामडीकर अपना किस्मत आजमा रहे है। कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रसून शर्मा और सरोज विश्वकर्मा भी मैदान में हैं।
31 अगस्त को होगा मतदान
प्रेस क्लब निर्वाचन अधिकारी अशोक मिश्रा एवं अय्यूब खान ने बताया कि जिला पत्रकार संघ सह प्रेस क्लब के चुनाव के लिए मतदान 31 अगस्त को 11 बजे से 3 बजे दोपहर तक होना है, जिसके लिए सभी आवश्यक तैयारीयां पूर्ण कर ली गई है ।
