रक्षाबंधन पर 22वीं वाहिनी CRPF ने बालिका छात्रावास की छात्राओं के साथ मनाया भाई-बहन का पावन पर्व

बीजापुर – 22वीं वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल CRPF गोर्ना बीजापुर में रक्षाबंधन का पर्व बालिका बालगृह छात्रावास की छात्राओं के साथ हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्वक मनाया गया।


इस अवसर पर वाहिनी के अधिकारियों एवं जवानों ने बालिका छात्रावास पहुंचकर छात्राओं के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। छात्राओं ने अधिकारियों एवं जवानों को राखी बांधी और मिठाई खिलाकर भाई-बहन के स्नेह का संदेश दिया।वहीं अधिकारियों एवं जवानों ने भी छात्राओं को मिठाई एवं उपहार भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान छात्रावास की सभी बच्चियां काफी उत्साहित नजर आईं।रक्षाबंधन के इस आयोजन से आपसी स्नेह, भाईचारे और सामाजिक जुड़ाव की भावना और मजबूत हुई। कार्यक्रम ने सुरक्षा बलों और स्थानीय बच्चों के बीच आत्मीय संबंधों को भी और प्रगाढ़ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *