अपने पालकों के साथ सीआरपीएफ कैंप पहुंची बेबी भारती


बीजापुर :- जैसा कि आपको विदित है बेबी भारती का जन्म दिनांक 14/9/23 को सीआरपीएफ कैम्प कमांडर व डॉक्टर ने बीजापुर जिले में चिन्नागेलुर कैम्प के पास रोड पर ही आपद स्थिति मे करवाया था तथा उसका नामकरण भी सीआरपीएफ अधिकारियों द्वारा ही किया गया था।उसके बाद उसके स्वास्थ्य को देखते हुए उसे अस्पताल भेज दिया गया था ।आज बेबी भारती अपने माता-पिता वह गांव वालों के साथ चिन्नगेलुर कैंप पहुंची जहां पर सीआरपीएफ के जवानों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ उसका स्वागत किया तथा उसे खिलौने, कपड़े, जूते, दवाईयां व अन्य दैनिक प्रयोग के सामान प्रदान किए। सीआरपीएफ कैम्प कमांडर डिप्टी कमांडेंट योगेश यादव ने बताया की बेबी भारतीय सीआरपीएफ 153बटालियन की जिम्मेदारी है, और कमांडेंट 153 बटालियन के वादे के अनुसार उसकी सभी आवश्यकताओं की पूर्ति सीआरपीएफ 153 बटालियन करती रहेगी। इस संबंध में जब कमांडेंट 153 बटालियन राजीव कुमार से बात की गई तो उन्होंने बेबी भारती के स्वस्थ्य होकर चिन्नागेलूर कैंप आगमन को एक खुशी का लम्हा बताया। साथ ही उनका कहना था की सीआरपीएफ स्थानीय लोगों की सभी तरह की मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा जनता भी धीरे-धीरे सीआरपीएफ के आम जनता के प्रति सद्भाव और सहानुभूति को समझने लगी है । यही कारण है कि स्थानीय जनता बड़ी संख्या में चिन्नागेलूर कैंप आ रही है और असकी विभिन्न समस्याओं का यथोचित समाधान उसे प्रदान किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *