जनसंपर्कअभियान के तहत भोपाल पटनम पहुंची सीपीआई की दल, कांग्रेस समर्थित सहित 40 से अधिक लोगों ने थामा सीपीआई का दामन

बीजापुर – बुधवार 20सितंबर को सीपीआई की टीम जिला सचिव कमलेश झाड़ी के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान के तहत् भोपाल पटनम ब्लॉक पहुंची। इस दौरान कई गावों में आदिवासी ग्रामीणों से चर्चा किया गया लोगों ने मौजुदा सरकार और वर्तमान विधायक स्थानीय कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों पर झूठे वादे, शोषण भ्रष्टाचार जल जंगल जमीन और वन संसाधानों को अंतर्राज्यों में बेचने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

वहीं सीपीआई जिला सचिव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मौजुदा पूंजीवादी परस्त साम्राज्यवादी ताकतों से लैस घोर भ्रष्टाचारी कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने जल जंगल जमीन को बचाने और सीपीआई के पक्ष में वोट करने की अपील की है।
साथ ही सीपीआई के विचारधारा से प्राभावित होकर 40 से अधिक लोगों ने लाल झंडे को थमा है । सभी साथियों को सीपीआई के जिला सचिव कमलेश झाड़ी ने लाल गमछा पहनाकर पार्टी में प्रवेश कराया।

इस दौरान सीपीआई के वरिष्ठ नेता पी लक्ष्मी नारायण , राजू तेलाम, रिंकू, योगेश आदि जिला कमेटी के साथी मौजुद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *