ऑल इंडिया फुटबॉल संघ द्वारा जूनियर गर्ल्स नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप 2023-24 का आयोजन ओडिशा के भुवनेश्वर

बीजापुर :- आल इंडिया फुटबॉल संघ द्वारा जूनियर गर्ल्स नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप 2023-24 का आयोजन ओड़िशा के भुवनेश्वर में 20 सितंबर से 30 सितंबर तक किया जा रहा है।
प्रतियोगिता में आज 24 सितंबर रविवार को छत्तीसगढ़ का मैच दादर & नगर हवेली और दमन & दीव के साथ हुआ जिसमें छत्तीसगढ़ की टीम ने 15 – 0 से जीत दर्ज किया।

छत्तीसगढ़ की ओर से आस्था साक्षी ने पांच गोल,बिंदु तेलम (बीजापुर) ने तीन गोल, गरिमा श्रीवास ने दो गोल, भावना शालिनी, माही, मोक्षा और अदिति ने एक-एक गोल किया।
छत्तीसगढ़ की टीम तमिलनाडु से हारने के कारण सेमीफाईनल में नहीं पहुच पाई वही पुल में टॉप रहने की वजह से तमिलनाडु ने सेमीफाईनल में प्रवेश किया।
छत्तीसगढ़ टीम की हेड कोच बीजापुर स्पोर्ट्स अकादमी की फुटबॉल कोच कु. ज्योति यादव ने उक्त जानकारी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *