विकास खंड भोपालपटनम के सुदुर् आवासीय एवं गैर आवासीय विद्यालयों का बाल संरक्षण आयोग की टीम द्वारा किया गया निरीक्षण
भोपालपटनम :- दिनांक 25 /09/2023 को राज्य बाल संरक्षण आयोग की सदस्य आशा यादव ने विकास खंड भोपालपटनम के विभिन्न स्कूल एवं आवासीय विद्यालयों का निरीक्षण की है । निरीक्षण के दौरान उन्होंने बाल अधिकार , किशोर न्याय , बालक / बालिकाओन की देखा – रेख एवं सरंक्षण अधिनियम 2022 व बालकों का लैंगिक अपराधों के संरक्षण अधिनियम 2012 संशोधित 2018 की जानकारी बाल श्रम , बाल विवाह एवं शिक्षा के अधिकार अधिनियम की जानकारी के बारे मे बच्चों से चर्चा कर जानकारी लिया गया एवं बच्चों को इन बाल अधिकारो के बारे मे बताया गया है । साथ ही छात्र / छात्राओं की आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण किया गया है, कन्या आश्रम वरदली मे विधुत व्यवस्था ठीक नही होने से अधीक्षका को तत्काल व्यवस्था हेतु निर्देशित किया गया , बालक आश्रम – एडापल्ली, अन्नपुर संयुक्त आश्रम की आवासीय एवं शिक्षण व्यवस्था ठीक पाया गया , प्रधान पाठक एवं अधीक्षक को आगे भी इसी प्रकार छात्रों की देख – रेख करने के लिए कहा गया है , बाल संरक्षण आयोग की सदस्य द्वारा हाई स्कूल – संगमपल्ली , पोटा केबिन आवासीय विद्यालय – संगमपल्ली , बालक एडापल्ली, अन्नपुर एवं पीलूर का निरीक्षण किया गया ।

कन्या पोटाकेबिन आवासीय विद्यालय में निरीक्षण के दौरान पाई गई अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जता कर तत्काल सुधार हेतु प्रधान अध्यापक कावटी सत्यनारायण को व्यवस्था ठीक करने को निर्देशित किया गया ! निरीक्षण के दौरान विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी भोपाल पटनम कंडीक नारायण विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी उसूर संतोष गुप्ता, खण्ड स्रोत समन्वयक मिर्जा खान , मण्डल संयोजक संदीप राज पांभोई , रामकृष्ण पनदेम पल्ली उसूर, जिला बाल संरक्षण अधिकारी राहुल कुमार कौशिक, सामाजिक कार्यकर्ता संदीप चिडेम , गनेश्वर झाड़ी बाल संरक्षण अधिकारी, कुमारी आनंदमाई मल्लिक विधिक सह परिवीक्षा अधिकारी उपस्थित थे!
