सीआरपीएफ के जवानों ने किया रक्त दान
बीजापुर :- जिले में दिनांक 29/09/2023 से 02/10/2023 तक चल रहे आयुष्मान भवः रक्तदान महादान शिविर का आयोजन में दिनांक 30/09/2023 को ब्लड बैंक जिला चिकित्सालय बीजापुर में सीआरपीएफ के जवानों ने रक्त दान किया गया । जिसमे 85 वी0 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल नयापारा बीजापुर के कमांडेंट जे0 वी0 तुसिंग के निर्देशन में 85 वी0 वाहिनी के कई जवानांे ने रक्तदान करने के लिए बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया एवं रक्तदान किया। आयुष्मान भवः रक्तदान महादान शिविर जैसे समाज कल्याणकारी योजना को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 85 वी0 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों द्वारा अतिसंवेदनशील परिचालनिक ड्यूटी के अलावा समाज कल्याणकारी योजना, मानवता व सामाजिक दायित्व के प्रति अपना महत्वपूर्ण योगदान भी देती है।
