शिव मंदिर भोपालपटनम में रामायण पाठ का किया गया आयोजन

भोपालपटनम :- शिव मंदिर भोपालपटनम मे रामायण पाठ का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ शिव मंदिर के पंडित श्रीरामभटला दत्तात्रेय के द्वारा पूजा अर्चना कर किया इस कार्यक्रम मे रामायण मंडली भोपालपटनम, मद्देड एवं गोल्लागुडा के सदस्यों ने भाग लिया छत्तीसगढ़ कृषक कल्याण परिषद एवं जिला पंचायत सदस्य बसंत राव ताटी के सौजन्य से आयोजित इस मानसगान कार्यक्रम मे समस्त क्षेत्रवासियों ने बड़ी संख्या मे शामिल होकर बीजापुर के लोकप्रिय विधायक विक्रम शाह मंडावी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए सामूहिक रूप से ईश्वर से प्रार्थन की।

ज्ञात हो कि विधायक विक्रम मंडावी गत दिनों भरोसा यात्रा मे सम्मिलित होकर मद्देड से बीजापुर वापस लौटने के दौरान इनकी मोटरसयकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उन्हें गंभीर चोटे आयी जिसका उपचार रायपुर के निजी अस्पताल मे चल रहा है क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य बसंत राव ताटी की पहल पर स्थानीय शिव मंदिर मे आयोजित रामायण पाठ कार्यक्रम मे उपस्थित होकर सभी लोगों ने विधायक विक्रम मंडावी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की उक्त कार्यक्रम मे जिला पंचायत सदस्य बसंत राव ताटी,कृषि उपज मंडी अध्यक्ष कामेश्वर राव गौतम, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रमेश पामभोई, नगर पंचायत अध्यक्ष रिंकी कोरम, उपाध्यक्ष नगर पंचायत संतोष बोरे, समस्त पार्षद गण, शिव मंदिर समिति के पदअधिकारी,पत्रकार सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी पेयल सत्यनारायण, नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष भी. वेंकटश्वर राव पार्षद अरुण वासम पूर्व पार्षद श्रीनिवास आईटापामुला का विशेष योगदान रहा अंत मे प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *