मुख्यमंत्री ने किया निशुल्क जेईई व नीट कोचिंग सेंटर का वर्चुवल शुभारंभ
भोपालपटनम :- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवम शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे के द्वारा स्वामी आत्मानन्द कोचिंग का शुभारंभ किया गया। यह एक उत्तम योजना है जो एलेन कैरियर प्राइवेट कंपनी जो कि कोटा (राजस्थान) की प्रतिष्टित कोचिंग इंस्टीटूट है, उनके द्वारा बच्चों को निशुल्क JEE एवम N E E T की कोचिंग दी जाएगी। इस कोचिंग से बच्चो को विभिन्न प्रकार के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का मौका मिलेगा।

यह कोचिंग उन बच्चों के लिए वरदान साबित होगा जो पालक हजारों लाखों रुपये देकर यह कोचिंग पाते है। यह सभी माता पिता के लिए राहत की खबर है, इस योजना के माध्यम से बच्चो को निशुल्क कोचिंग एवम तैयारी करने का मौका मिलेगा, यह शासन का छात्र/ छात्राओं के विकास एवम शिक्षा में गुणवत्ता का एक बेहतरीन पहल है जो बच्चो के लिए वरदान साबित होगा। इस योजना के लिए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल भोपालपटनम की छात्रा एवम जिला शिक्षा अधिकारी बी आर बघेल ने मुख्यमंत्री को सम्बोन्धित किया।आज के वर्चुअल उद्घाटन समारोह में sages भोपालपटनम में जिला शिक्षा अधिकारी बी आर बघेल ,जनपद पंचायत अध्यक्ष निर्मला मरपल्लीजी, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विज़ार खान , जिला नोडल एम वी राव ,खंड शिक्षा अधिकारी कंडिक नारायण , बी आर सी मिर्ज़ा खान , पालक मनोज कौशल , लम्बाड़ी वेंकटेश्वर, गर्ल्स स्कूल के प्राचार्य बी एम राव एवम sages प्राचार्य एन राजेश उपस्थित रहे
