नगरनार के हाट बाजार में कांग्रेस का चुनाव प्रचार


कांग्रेस प्रत्याशी जतिन के पक्ष में जबरदस्त माहौल

नगरनार :- जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जायसवाल के पक्ष में गांव गांव में जबरदस्त माहौल बन गया है। जतिन सादगी और दरियादिली के लोग कायल हो गए हैं और यही कांग्रेस के लिए मील का पत्थर साबित होने वाली है।हाट बाजार भी जतिन जायसवाल जिंदाबाद के गगणभेदी नारों से गूंज रहे हैं ।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 86 जगदलपुर के कांग्रेस प्रत्याशी जतिन को ग्रामीण अंचलों में मिल रहे जन समर्थन व आशीर्वाद ने उनका आत्मविश्वास बढ़ा दिया है। जतिन जायसवाल, विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, वरिष्ठ कांग्रेस नेताद्वय राजीव शर्मा एवं टीव्ही रवि ने नगरनार के हाट बाजार में व्यापक जनसंपर्क किया। उन्होंने लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की। लोगों का कहना था कि नगरनार स्टील प्लांट को निजी हाथों में जाने से बचाने के लिए जतिन को जिताना जरूरी है। लोगों के बीच जतिन की सादगी और दरियादिली की भी चर्चा हो रही है।जात पर न पात पर बटन दबाओ जतिन जायसवाल के नाम पर नारा चारों ओर गूंज रहा है। ग्रामीणों ने एक सुर में कहा भूपेश पर ही है हमें पूरा भरोसा, हमारा हाथ कांग्रेस के साथ, जतिन है तो हमें यकीन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *