कांग्रेस समर्थक आदिवासी युवाओं को धमका रहे भाजपाई ?



कांग्रेस को मिल रहे व्यापक जनसमर्थन की बैखलाहट

तोकापाल :- फूट डालो और राज करो तथा समाज में वैमनस्य फैलाओ का भाजपाई चरित्र चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में एकबार फिर सामने आया है। आरोप है कि चित्रकोट सीट के कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज की बढ़ती लोकप्रियता और उनके जनसंपर्क व सभाओं में उमड़ने वाली भीड़ को देख भाजपा के नेता और कार्यकर्ता बौखला उठे हैं। इसकी खीझ वे कांग्रेस समर्थक आदिवासियों पर उतार रहे हैं। उन्हें धमकियां दी जा रही हैं। ऐसा ही एक मामला तोकापाल ब्लॉक में सामने आया है।
जानकारी मिली है कि तोकापाल विकासखंड के ग्राम घाट धनोरा के दर्जनों युवकों को भाजपा के ब्लाक महामंत्री ने धमकी देते कहा है कि भारतीय जनता पार्टी का काम नहीं करोगे तो तुम्हें समाजिक रूप से बहिष्कृत कर दिया जाएगा। पंचायत से मिलने वाली सुविधाएं भी तुम्हारे परिवारों को नहीं मिलने दी जाएंगी और तुम्हारे परिजनों की मौत मिट्टी में भी समाज के लोग नही जाएंगे। इस तरह समाज के लोगों के बीच डर का माहौल पैदा किया जा रहा है। बताते हैं कि भाजपा के नेताओं ने अब हर ग्राम पंचायत में जाति -धर्म का कार्ड खेलकर आदिवासियों के बीच खाई खोदने का घृणित काम शुरू कर दिया है। ज्ञात हो कि तोकापाल विकासखंड के आरापुर, भेजरीपदर, चीतापुर आदि ग्राम पंचायतों में भी पहले ऐसे ही हिंदू – ईसाई समुदाय के बीच खाई बनाने का कार्ड खेलकर भाजपा ने खूब बवाल मचाया था। तब सांसद दीपक बैज की सूझबूझ के चलते भाजपा की यह साजिश विफल हो गई थी और बीजेपी का यह कार्ड नहीं चल पाया था। अब भाजपा की हार निश्चित देख भाजपा के लोग इस तरह की धमकियां देने पर उतर आए हैं। घाट धनोरा के पीड़ित युवकों ने मामले की शिकायत कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज से भी की है। श्री बैज ने उन युवकों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि किसी भी धमकी से डरने की जरूरत नहीं है। पूरा समाज, मैं स्वयं और कांग्रेस परिवार आप लोगों के साथ हैं। ऐसी साजिशों को हम किसी भी हाल में सफल नहीं होने देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *