भाजपा प्रत्याशी महेश गागड़ा ने भैरमगढ़ और बारसूर क्षेत्र में निकाली जन आशीर्वाद यात्रा


बीजापुर :- भाजपा प्रत्याशी महेश गागड़ा ने आज जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान बीजापुर विधानसभा के भैरमगढ़ और बारसूर क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान तुमनार, सुरोखी, नेलसनार, बारसूर, सातधार, ईतालकुडुम कोयम, बेंगलूर, साडर, कोसलनार मंगनार क्षेत्र के रहवासियों से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया और समर्थन हेतु सभी से अपील की। इस अवसर पर महेश गागड़ा ने कहा कि सभी की आत्मीयता से मन हर्षित है। विकास कार्यों को गतिमान रखने के लिए आप सभी प्रदेश में प्रचंड बहुमत से कमल खिलाने के लिए सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जब बीजेपी की सरकार थी तब प्रदेश में विकास की गंगा बह रही थी, किन्तु जब से कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ में आयी है प्रदेश का विकास थम सा गया है। भाजपा के शासन काल में निर्माण हुए सड़कों को यह सरकार मरम्मत कराने की स्थिति में नहीं है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार कहती है कि जो वादे उन्होंने किये थे, वह सभी पूरे हो गये है किन्तु आज तक शराबबंदी किसी गांव या शहर में नहीं हुआ इसके विपरीत शराब की घर पहुंच सेवा शुरू करा दी, शराब में दो हजार करोड़ का घोटाला किया। भारत देश में सालों से कांग्रेस की सरकार थी किन्तु गरीबों की चिंता नहीं की, ना ही विकास की एक ईंट रखी, किन्तु जब गरीब का बेटा प्रधानमंत्री बना, तब देश में विकास का द्वार खुला, सभी गरीब जनता को मूलभुत सुविधाओं का द्वार खोला।

भाजपा प्रत्याशी महेश गागड़ा ने नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार ने बस जनता को ठगने के अलावा और कुछ नहीं किया है। प्रदेश की सरकार ने गिरदावरी कटौती की, रकबा कम किया, बेराजगारी भत्ते और रोजगार के नाम पर युवाओं के साथ छलावा किया। गरीबों को मिलने वाले आवास योजना से वंचित रखा, पेंशन खा गये, स्थानीय भर्ती नहीं हुई, 02 रूपये में गोबर खरीद कर 10 रूपये बेचने वाली सरकार भ्रष्टाचार के अलावा और कुछ नहीं किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *