विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षा में भृत्य के पदों में वृद्धि

बीजापुर :- जिले के विभिन्न विभागो के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के सहायक ग्रेड 03 एवं भृत्य के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आयोजन किया गया है। जिसमें भृत्य के पदों पर वृद्धि किया गया है पूर्व में 14 पदों के लिए आवेदन मंगाया गया था। भृत्य के पदों में वृद्धि कर अब कुल 56 पदों पर भर्ती होगी । जिसमें राजस्व विभाग के कुल 8 पद,जिला कोषालय के 03 , खाद्य विभाग के 01 पद , जिला निर्वाचन के 01 पद महिला एवं बाल विकास विभाग के 01 पद एवं स्कूल शिक्षा विभाग के 42 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित है। भर्ती प्रक्रिया के नियम व शर्तें यथावत रहेगी । भर्ती से संबंधित विस्तृत विवरण विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड जगदलपुर बस्तर संभाग का वेबसाईटwww.jssbbsastar.cgstate.gov.in तथा जिला कार्यालय बीजापुर के वेबसाईटbijapur.gov.in एवं कार्यालय कलेक्टर के सूचना पटल पर भी उपलब्ध है।आवेदक द्वारा 01 नवम्बर से ऑनलाईन आवेदन किये जा सकते हैं। पंजीकृत डाक एवं स्पीड पोस्ट से प्रेषित किये जाने वाले आवेदन पत्र मान्य नहीं किये जायेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *