विधायक ने दी प्रदेश व समस्त क्षेत्रवासियों को दीपावली पर्व की बधाई

धमतरी- पूरा देश प्रदेश दीपावली की रोशनी से चमक रही हैं, देश प्रदेश के बाजारों में दिवाली की रौनक साफ देखी जा सकती है, इस अवसर पर धमतरी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक रंजना डीपेंद्र साहू ने समस्त क्षेत्रवासियों को धनतेरस, नरकचतुर्दस, लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा, भाई दूज पर्व की समस्त क्षेत्रवासियों को बधाई दिए हैं। विधायक रंजना साहू ने कहा कि दीपावली का पर्व हर वर्ष मनाया जाने वाला एक प्राचीन सनातन संस्कृति का त्यौहार हैं। यह पर्व हमारी भारत की सबसे बड़ी और सर्वाधिक महत्वपूर्ण त्यौहारों में से एक हैं, क्योंकि यह पर्व दीपों का त्योहार है। बुराई पर अच्छाई की जीत, जो कि आध्यात्मिक रूप से अंधकार पर प्रकाश की विजय को दर्शाता है, इसलिए इसे दीपोत्सव भी कहते हैं। विधायक श्रीमती साहू ने आगे कहा कि दीपावली सामाजिक एवं धार्मिक दोनों ही दृष्टि से अत्यधिक महत्वपुर्ण पर्व है। दीपावली प्रकाश का त्योहार है, इसे हम सभी को आपसी प्रेम एवं सौंह्दर्य के साथ मनाना चाहिए, यह पर्व आपसी स्नेह और भाईचारे की भावना को और सुदृढ़ करेगा। यह दिवाली सभी के जीवन से विषमता व भेदभाव के अंधेरों को मिटा कर उन्हें स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि से अवलोकित करे, साथ ही समाज के हर वर्ग के घर में रोशनी हो ऐसी शुभकामनाएं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *