भाजपाइयों ने राजहरा में चलाया स्वच्छता अभियान

दल्ली राजहरा। देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी 99वीं जयंती पर दल्ली राजहरा भाजपा मंडल द्वारा राम मंदिर में श्री वाजपेयी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहर में स्वच्छता अभियान भी चलाया।
अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को देश सुशासन दिवस के तौर पर मनाता है। दल्ली राजहरा भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने टाउनशिप में स्वच्छता अभियान चलाया एवं सुशासन दिवस की सभी को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष सुदेश सिंह ने कहा कि स्व. वाजपेयी के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि था। वे छत्तीसगढ़ राज्य के प्रणेता रहे हैं। उन्होंने न केवल छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया, बल्कि राज्य के विकास के लिए आधार भी तैयार किया। मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी ने कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी कुशल प्रशासक, राजनीतिज्ञ एवं लोकप्रिय जननेता के साथ ही महान वक्ता भी थे। उन्हें समाज के सभी वर्गों के लोग सम्मान देते थे। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला कोषाध्यक्ष सुदेश सिंह, मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी, मंडल महामंत्री महेंद्र सिंह, मदन मयती, नगर भाजयुमो अध्यक्ष संजीव सिंह, नगर पालिका उपाध्यक्ष संतोष देवांगन, बॉबी छतवाल, राजेश दसोड़े, भूपेंद्र डहरवाल, मुश्ताक अहमद, सुरेंद्र बेहरा, मोनू चौधरी, टी. ज्योति, सौरभ लूनिया, मनोज दुबे, सुरेश जायसवाल, रमेश जैन, महेंद्र पिपरे, रमेश मित्तल, एमएस श्रीजीत, राकेश देवांगन, नीलेश श्रीवास्तव, मेवा पटेल, जनार्दन सिंगरौल, सोनू ठगेल, सुमित जैन, जसवंत नायक, अफसर कुरैशी, बंटी चोपड़े, लीलावती साहू,ऊषा साहू, कुमारी बाई रावटे, प्रमोद एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *