भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी को किया याद

बीजापुर :- भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन के श्रीनिवास मुदलियार जी के तत्वावधान में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान सभी ने उनके देश हित में किए गए कार्यो को याद किया।भाजपा नगर में स्थित भाजपा अटल सदन कार्यालय के अलावा अटल चौक बीजापुर में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर माल्यार्पण कर मिठाई बांटी गई।

फल व कम्बल का वितरण

स्वर्गीय श्रध्देय अटल जी की जन्म जयंती के शुभ अवसर पर भाजपाइयों द्वारा जिला हॉस्पिटल बीजापुर में पहुंचकर मरीजों को फल व कम्बल वितरण किया गया और स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना।

इस दौरान जिला महामंत्री सतेंद्र सिंह ठाकुर जी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुखलाल पुजारी जी,कोषाध्यक्ष संजय लुक्कड़ जी,किसान मोर्चा अध्यक्ष घांसीराम नाग जी,अशोक राव जी, जागर लचमैया जी, तिरुपति कटला जी, इकबाल खान जी, नंद किशोर राना जी,फूलचंद गागड़ा जी, प्रताप यादव जी एवं पार्टी के समस्त कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *