हनुमान मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान भाजपाई जुडे मोदी जी के आहवान पर, 22 तक प्रतिदिन चलेगा ये अभियान

नारायणपुर :- नारायणपुर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने रविवार को सुबह जिला मुख्यालय नारायणपुर के पुराना बस स्टैंड में स्थित हनुमान मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान के तहत झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की। भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ने मंदिर पहुंचकर सबसे पहले बजरंगबली के दर्शन किये और प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने ने हाथों में झाड़ू लेकर मंदिर परिसर में सफाई की। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर देश भर के मंदिरों, तीर्थस्थानों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

भाजपा के पदाधिकारी ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान के बाद चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर श्री हनुमान मंदिर परिसर में हम लोगों ने साफ-सफाई की है। हम जिले के नागरिकों से अपील करते है की वे भी मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाएं। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को आयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी वह दिन पूरी दुनिया के लिए महापर्व होगा। प्रभु श्री राम प्रदेश के कण-कण और जन-जन में बसे हुए हैं। छत्तीसगढ़ वही कोसल है जिसकी बेटी, माता कौशल्या ने भगवान राम को जन्म दिया। श्री राम ने दंडकारण्य को अपनी चरण रज से पवित्र किया हमारा नारायणपुर जिला भी इसी दंडकारण का हिस्सा है। मॉ शबरी के बेरो की मिठास अभी तक छत्तीसगढ़ में घुली हुई है। हमारे राज्य से रामलला के भोग के लिए सुगंधित चावल, फल सब्जियां इत्यादि भेजे गए हैं। राम भक्तों की सेवा के लिए छत्तीसगढ़ के डॉक्टरों की टीम भी आयोध्या गई हुई है। हम सभी आपसे अपील करते हैं कि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सभी लोग अपने घरों को फूलों से सजाएं और दीप प्रज्जवलित करें।

स्वच्छता अभियान के अवसर पर भाजपा के बृजमोहन देवांगन, गौतम गोलछा, मरण शील, मँगडू राम नुरेटी, जय प्रकाश शर्मा, दिलीप पींचा, संजय तिवारी, जैकी कश्यप, गुड्डा सोनी, अशोक कर्मकार, प्रीतेश जैन, संजय नंदी, नरेन्द्र मेश्राम, संदीप झा, संतोष सुराना, अख़्तर अली एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *