पुलिस माओवादी मुठभेड़ में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो महिला सहित तीन माओवादी ढेर, हथियार और विस्फोटक भी बरामद
बीजापुर :- जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के बलमनेड्रा के पास बेलम गुट्टा की पहाड़ी में तड़के हुए पुलिस माओवादी मुठभेड़ में पुलिस पार्टी ने दो महिला सहित तीन माओवादीयों को मार गिराने में सफलता हासिल किया है वहीं हथियार और विसफोटक सहित माओवादी सामग्री भी बरामद किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 19 जनवरी 2024 को थाना बसागुड़ा क्षेत्र के बलमनेड्रा के जंगलों में मद्देड़ एरिया कमेटी DVCM विनोद कर्मा, आवापल्ली LOS राजू पुनेम, ACM विश्वनाथ, गुड्डू तेलाम एवं अन्य 20-25सशस्त्र माओवादीयों की उपस्थिति की सुचना पर डीआरजी बीजापुर और कोबरा 210 की संयुक्त टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी।
इसी अभियान के दौरान 20जनवरी 2024 की सुबह 7.30 बजे बेलम गुट्टा की पहाड़ी में पुलिस और माओवादीयों के बिच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में दो महिला सहित तीन माओवादीयों को पुलिस ने मार गिराने में सफलता हासिल किया है, वहीं घटना स्थल से हथियार, विस्फोटक, प्रतिबंधित माओवादी संगठन के प्रचार प्रसार की सामग्री, माओवादी वर्दी, पिट्ठू, दवाईयां एवं अन्य दैनिक उपयोग के सामान भी बरामद किया गया है। क्षेत्र में पुलिस लगातार सघन गस्त सर्चिंग अभियान चला रही है
।
