राजनगर के हल्का पटवारी की मनमानी पहुंची चरम पर
बकावंड। बकावंड तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत राजनगर के पटवारी हल्का नंबर 23 में पदस्थ पटवारी शोभाराम कुमर अपने कार्यालय से नदारद रहते हैं। इसके चलते ग्रामीणों को आय, निवास व जाति प्रमाण पत्र बनवाने एवं जमीन राजस्व संबंधी कार्य कराने में दिक्कत हो रही है। राजनगर के ग्रामीण परेशान हैं। पटवारी कार्यालय में नहीं बैठते और जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र व राजस्व भूमि से संबंधित काम के लिए फोन करने पर वे फोन भी नहीं उठाते। परेशान ग्रामीण पटवारी की कार्यप्रणाली के संबंध में तहसीलदार से कई बार शिकायत कर चुके हैं। मगर तहसीलदार कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इसे लेकर ग्रामीण बहुत ज्यादा आक्रोशित हो चले हैं।
More Stories
नगरनार NMDC में ऑपरेटर की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग, सुरक्षा व्यवस्था की हो समीक्षा
बस्तर। नगरनार स्थित एनएमडीसी (NMDC) प्लांट में ऑपरेटर की दर्दनाक मौत की घटना पर इंद्रावती नदी बचाओ संघर्ष समिति के...
सरपंच संतोष कश्यप ने बच्चों को किया प्रोत्साहित
बकावंड। बाल दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत छोटे देवड़ा में 14 नवंबर को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर लक्ष्मण बघेल ने किया नमन, कहा – आदिवासी अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों के प्रतीक हैं धरती आबा
बस्तर, छत्तीसगढ़। महान जननायक, आदिवासी समाज के गौरव एवं स्वतंत्रता संग्राम के अमर क्रांतिकारी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी...
93 ग्राम पंचायतें, सिर्फ 1 अस्पताल, एंबुलेंस 1 भी नहीं!
बकावंड। बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। 93 ग्राम पंचायतों...
खबर का असर : कचनार लेम्पस घोटाला उजागर होते ही बैंक ने प्रबंधक को हटाया, नरहरपुर से कचनार भेजा
बकावंड। अखबार में खबर छपते ही जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित जगदलपुर हरकत में आ गया है। लेम्पस कचनार में...
कचनार लैंपस सोसाइटी में फर्जी हस्ताक्षर से खाद घोटाला, किसान के केसीसी से उड़ाए 11 हजारों रुपए
बकावंड। बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड अंतर्गत ग्राम कचनार स्थित आदिम जाति सेवा सहकारी समिति (लैंपस) में किसानों के साथ...
