जलनी माता स्थापना में शामिल हुए पूर्व विधायक राजमन बेंजाम



लोहंडीगुड़ा। चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजमन बेंजाम सोमवार को छिंदगढ़ ब्लॉक के ग्राम कोडरीपाल पहुंचे। वहां वे जलनी माता देवगुड़ी में जलनी माता के स्थापना समारोह में शामिल हुए। माता की पूजा s
अर्चना कर श्री बेंजाम ने ग्राम पुजारी सहित क्षेत्र की सुख व समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा।

इस दौरान पूर्व विधायक राजमन बेंजाम कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार ने बस्तर की संस्कृति को बचाने के उद्देश्य से देवगुगुड़ियों का जीर्णोद्धार करने का कार्य किया था। आज चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र की लगभग सभी ग्राम पंचायतों में देवगुड़ियों का निर्माण हो चुका है। उन्होंने आगे कहा मैं पद पर रहूं या ना रहूं, क्षेत्रवासियों के सुख-दुख में हमेशा साथ रहूंगा। इस दौरान पूर्व विधायक राजमन बेंजाम के साथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बीरसिंग मांझी, सांसद प्रतिनिधि महादेव नाग, बलिराम कश्यप, रीका कर्मा, जीतू चौहान, परदेशी बघेल, राजू चौहान एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *