आईटीआर ने मनाया विश्व बाघ दिवस

बीजापुर :- सम्पूर्ण विश्व में 29 जुलाई को विश्व बाघ दिवस मनाया जाता है। इसी कड़ी में इंद्रावती टायगर रिजर्व बीजापुर बाघों के संरक्षण और संवर्धन के प्रति समाज में जागरूकता लाने पूर्व माध्यमिक शाला इटपाल में छात्र छात्राओं के लिए निबंध, चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कराया, इस आयोजन में लगभग 70 छात्रों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया । वहीं छात्र छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरुस्कार भी दिया।

इस अवसर पर सहायक संचालक मनोज बघेल, परिक्षेत्र अधिकारी दीपक बघेल बफर, चन्द्रसेन बघेल, महेश यादव, सहायक परिक्षेत्र अधिकारी सुबश राय मांझी, कंश कुमार नाग सहित विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। इस आयोजन में छात्रों ने विभाग से रोचक जानकारियां साझा किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधान अध्यापिका प्रमिला मोरला, राम गोपाल मांझी, साहिन परवीन और आराधना दुर्गम का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *