शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने युक्तियुक्तकरण के विरोध में विधायक विक्रम मंडावी को सौंपा ज्ञापन

बीजापुर:-छग शासन द्वारा जारी शाला एवं शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण आदेश के विरोध में शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने 28/08/2024 बुधवार को विधायक निवास बीजापुर में क्षेत्रीय विधायक विक्रम शाह मण्डावी को ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने कहा कि वर्तमान सरकार यदि मोर्चा के सुझावों पर विचार नही करेगी,तो आने वाले दिनों में शिक्षक तालाबंदी कर शाला बहिष्कार करने को बाध्य होंगे,शिक्षक मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया कि युक्तियुक्तकरण में विसंगतियां है।
शासन के द्वारा युक्तियुक्तकरण किये जाने की तैयारी की जा रही है,यह गरीब बच्चो को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से दूर रखने की साजिश है।
बेरोजगारों के साथ साजिश है,शिक्षकों को मानसिक रूप से प्रताड़ित जिया जा रहा है।

विधायक विक्रम ने शिक्षक संगर्ष मोर्चा के शिक्षकों को ये भरोसा दिलाया है कि आपकी समस्त मांगो को शासन प्रशासन तक पहुंचाया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *