जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा किये गये अभद्र व्यवहार के विरोध में शिक्षकों ने काली पट्टी लगा कर किया प्रदर्शन
राजदीप शर्मा
छोटे कापसी। जिला शिक्षा अधिकारी कांकेर अशोक कुमार पटेल एवं उनके टीम पर भानुप्रतापपुर के एक निजी विद्यालय प्रबंधन द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार के विरोध में जिला कांकेर के समस्त शिक्षकों के आह्वान पर छोटे कापसी हाई स्कूल ने 04 सितंबर को अपने कार्यस्थल पर काली पट्टी लगाकर विरोध का प्रदर्शन किया। छोटे कापसी हाई स्कूल संस्था के समस्त शिक्षक ने शिक्षा विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों पर किये गये इस अपमानजनक कृत्यों से गहरा आक्रोश व्याप्त है। इस घटना पर संज्ञान लेते हुए कापसी हाई स्कूल के समस्त शिक्षक शिक्षिका के द्वारा कालीपट्टी लगाकर अपने कार्यस्थल पर कार्य करते हुए इसका विरोध किया गया। जिसका व्यापक असर आज पूरे जिले भर के स्कूलों में नजर आया। उल्लेखनीय हो कि गत 30 अगस्त को कांकेर के जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पटेल के नेतृत्व में उनकी टीम भानुप्रतापपुर के एक निजी विद्यालय के जांच के लिए गई हुई थी,विशेष प्रयोजन विद्यालय की जांच एवं बच्चों की सूची प्राप्त करना था परंतु जिला शिक्षा अधिकारी के टीम को आते देख उपरोक्त विद्यालय द्वारा विद्यालय का गेट नहीं खोला गया बल्कि विद्यालय के अंदर से उनके टीम के उपर अंडे एवं पानी फेके गए।
निजी विद्यालय द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी के प्रति ऐसे अभद्र व्यवहार पर जिला कांकेर के समस्त शिक्षकों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। इस अवसर पर कापसी हाई स्कूल प्रचार्य अनिल कुमार ब्रम्हणे,पूर्व प्रभारी प्राचार्य कवींद्र सेन,बलराम सरकार,परमेश्वर नेताम,चंदन सरकार,रीना नामदेव,ककुली सील सहित
समस्त शिक्षकगण ने अपने संस्था (स्कूल) कार्यस्थल पर प्रातः10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक अध्यापन कार्य का संपादन करते हुए काली पट्टी लगाकर विरोध प्रदर्शन करते उपरोक्त घटना की शासन द्वारा जांच कर दोषी विद्यालय के ऊपर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
