लापरवाही:पुल के ऊपर लगभग दो फीट पानी फिर भी चारपहिया कर रहे पार
राजदीप शर्मा
छोटे कापसी। परलकोट क्षेत्र में बीते रविवार की संध्या से शुरू हुई मूसलधार बारिश ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया,नदी नाले उफान पर कई गांव के संपर्क मुख्यालय से कट गए थे,सोमवार को पखांजूर कापसी मार्ग के पीवी 130,56 के बीच बहने वाले नाला के पुल ऊपर से दोपहर लगभग डेढ़ से दो फीट पानी पुलिया ऊपर बह रहा था। उसके बावजूद लोग हीरो गिरी देखते हुए जान जोखिम में डालकर उफनते नाला से चारपहिया,दोपहिया पार करते नजर आए। लोग खड़े होकर तमाशा देखते रहे। बड़ा हादसा हो सकता था,बतादे बीते दिनों पखांजूर कोयलीबेड़ा मार्ग पर महला नाला में उफनते नाले को पार कर रहे अंतागढ़ नपं अध्यक्ष नाग अपनी बुलेरो वाहन के साथ बाह गए थे,पुलिस प्रसासन एवं खोताखोर की टीम ने रेस्क्यू कर नपं अध्यक्ष को सकुशलता पूर्वक बाहर निकला था। भास्कर अपील करता है कि पुल के ऊपर पानी हो तो ना खुद पार हो न किसी को होने दे। अपने देखा होगा हर जगह रास्ते के दोनों लोक निर्माण विभाग के द्वारा बोर्ड में लिखा होता है दुर्घटना से देर भली। ग्रामीणों ने बताया यह रास्ता बहुत व्यस्त रहता है परलकोट की लाइफलाइन का मात्र एक रास्ता है। लगभग चार साल से पुल निर्माण अधूरा पड़ा है,शासन प्रशासन को निर्माण की ओर ध्यान देना चाहिए,पुल बना होता तो आज इस प्रकार की हालत नही होती। पुराना पुल बहुत नीचे है,अच्छी तेज बारिश हो तो जल्दी भर जाता है।
